RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: अगियाव विधानसभा उपचुनाव में भाकपा माले के शिवप्रकाश रंजन ने जदयू प्रत्याशी को हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। भोजपुर जिले के अगियाव विधानसभा के लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में भाकपा माले ने अपनी सीट की जीत को बरकरार रखते हुए विजय पताका फहराया है।
अगियाव विधानसभा के उपचुनाव में भाकपा माले के प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन ने अपने प्रतिद्वंदी जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 29835 मतों से मात देते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की है।
विदित हो की उक्त विधानसभा से भाकपा माले के विधायक रहे मनोज मंजिल की अपराधिक कारणों से रद्द हुई सदस्यता के कारण उपचुनाव कराए गए है।
उपचुनाव की 14 टेबलों में हुई कुल 21 राउंड की अंतिम मतों की गणना में विजेता प्रत्याशी को कुल 73460 मत मिले वही उनके प्रतिद्वंदी प्रभूनाथ प्रसाद को 43625 मत हासिल हुए। इनके अलावा अन्य प्रत्याशियों निर्दलीय उपेंद्र कुमार पिता चंद्रेशवर राम को 6418,उपेंद्र कुमार पिता बैजनाथ राम को 1383 एवं प्रदीप कुमार को 1304,भिखारी राम को 1048,विजय मेहरा को 1495, सरस्वती देवी को 1821,सोनू कुमार को कुल 3322 मत प्राप्त हुए साथ ही नोटा में 3931 मत पड़े।

Related posts

प्रणय प्रवाह !

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

भोजपुर:केंद्र सरकार चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बाधित कर लोकतंत्र पर कर रही है आघात : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

rktvnews

54वें आईएफएफआई में अब्बास अमीनी की फ़ारसी भाषा की फ़िल्म ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता; फिल्म पूर्वाग्रहों के बीच राजनीतिक और भावनात्मक सीमाओं को पार करते हुए प्रेम की शक्ति को चित्रित करती है

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति ट्रस्ट ने निवर्तमान डीएम राजकुमार को मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment