
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 08 मई।आरा बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने आरा बार में होने वाले आगामी चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवारी पेश करते हुए अधिवक्ताओं से अपील करते हुए अपने अपील में कहा की …मुझे पहली बार 2001 में सचिव आप सब ने बनाया था। उस वक्त सिर्फ पाँच पद संघ मे हुआ करते थे जब हम 1990 से संघ का सदस्य बन कर वकालत करने के लिए आये मेरे परम गुरूदेव माननीय स्वर्गीय राज किशोर प्रसाद सिंह जी थे उन्हीं कि देखरेख में मेरी एक वकील के रूप में पहचान बनी। संघ के पूर्व अध्यक्ष सचिव के पद पर ख्याति प्राप्त वरीय विद्वान अधिवक्ता गण पद को सुशोभित करते आ रहे थे।पहले आमसभा कर अध्यक्ष /सचिव को निर्विरोध निर्वाचित करने की अनूठी परम्परा थी। उस समय विद्वान अधिवक्ता गण की संख्या बहुत कम थी। फिर संघ का चुनाव हमलोग जब आये तो गुप्त मतदान से प्रारम्भ हुआ था संघ के पद पर सर्वश्री वरीय अधिवक्ता श्री राम बेलास सिंह जी, अध्यक्ष पद को सुशोभित करते थे। फिर वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री गिरिजा नन्दन सिंह जी, श्री रामदेव सिंह जी, श्री उदय नारायण प्रसाद जी ,श्री राज किशोर प्रसाद सिंह जी, श्री गणेश पाण्डेय जी श्री रामाधार सिंह जी वरीय विद्वान अधिवक्ता गण अध्यक्ष पद को सुशोभित करते रहे हैं। जब मै 2001मे सचिव पद पर चुना गया था तो उस समय विद्वान वरीय अधिवक्ता श्री रामाधार सिंह जी अध्यक्ष थे।उनके नेतृत्व मे पहली दफा आँल इन्डिया बार कौंसिल एवं बिहार बार कौंसिल पटना के द्वारा माँडल रूल्स अर्थात यूनिफार्म रूल्स सभी बार एसोसिएशन के लिए बना था जिसे एडप्ट कर 25पदो पर चुनाव होने लगा। जब पहली बार माँडल रूल्स पर चुनाव हुआ तो विद्वान वरीय अधिवक्ता श्री लक्ष्मी नारायण राय जी एवं सचिव पद पर श्री जंयत कुमार सिंह जीत दर्ज कर पद पर बैठे थे। उसके बाद वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री नागेश्वर दुबे जी अध्यक्ष एवं सचिव श्री विनोद सिंह जी पद को सुशोभित किये।उस वक्त मै संयुक्त सचिव पद पर चुना गया था। फिर संघ के अध्यक्ष पद पर रामसुरेश सिंह जी एवं सचिव पद पर सूर्यनाथ तिवारी जी चुने गए थे।माँडल रूल्स पर फिर विद्वान अधिवक्ता वरीय श्री उदय नारायण प्रसाद जी अध्यक्ष एवं सचिव जंयत कुमार सिंह चुने गए थे, फिर श्री वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री रामदेव सिंह जी एवं सचिव पद पर श्री जंयत कुमार सिंह चुने गए थे वह सत्र 2013/2015 था फिर सत्र 2015/2019तक अध्यक्ष पद पर वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री रामाधार सिंह जी एव सचिव पद पर श्री राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय जी पद को सुशोभित किये। इसके बाद सत्र 2019/2021मे संघ का चुनाव हुआ तो वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री गोपाल शरण वर्मा जी तथा मै विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सचिव पद पर चुने गए थे। यह सर्वविदित है कि मुझे 2001केबाद लगभग 19वर्षो के बाद पुनः सचिव पर आप सभी ने जिताने का कार्य किया था। उस समय आपको याद होगा की करोना काल प्रारंभ हो गया न्यायालय वो संघ करोना के प्रकोप से बचाने के लिए देश भर में सभी न्यायालय एसोसिएशन सरकार के सभी दफ्तर बंद हो गए जब प्रकोप कम हुआ तो सत्र 2019/2021के होने वाला चुनाव त्रिसदस्यिय कमिटि का गठन नहीं होने के कारण बिहार बार कौंसिल पटना ने रद्द कर दिया लेकिन करोना काल में सभी मृतक विद्वान अधिवक्ता गण को मृत्यु अनुदान राशि तत्काल मुहैया कराने का कार्य मैने किया तथा आरा विधायक नवाज आलम उर्फ अनवर आलम जी के अनुदान राशि से संघ के पोर्टिको का निर्माण करोना काल में हमने कराया। बिहार बार कौंसिल पटना से संघ के विद्वान अधिवक्ता गण को करोना काल में लगभग 1200 सौ वकीलों को प्रति वकील 2000/-रुपये उनलोगो के खाता में दिलवाने का काम पूरा किया गया था।मै संघ मे 2001और19वर्षो के बाद 2019 मे दो बार सचिव बनाया गया था एक बार संयुक्त सचिव बने थे।
मेरा कहना है कि चन्द लोगो को मालुम नहीं है कि मै 34 वर्षो से आरा अधिवक्ता संघ भोजपुर के विद्वान अधिवक्ता गण की सेवा 24 घंटे करता आ रहा हूँ। इसलिए हमेशा मै आप सभी विद्वान अधिवक्ता मित्रों के बीच चर्चित रहता हूँ। संघ के अध्यक्ष पद पर दो बार चुनाव लड़ा हूँ पहली बार सत्र 2013/2015 जिसमे कुछ मत से हार हुई थी तथा वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री उदय नारायण प्रसाद जी ने अध्यक्ष पद जीत दर्ज की थी और दूसरी बार सत्र 2022/2024 मे प्रत्याशी बना और हार हुई थी जिसमे वर्तमान अध्यक्ष श्री राकेश कुमार मिश्रा जी ने जीत दर्ज की थी।
अब नये सत्र का चुनाव होने जा रहा है सत्र 2024/2026 का तीसरी बार अध्यक्ष पद का उम्मीदवार मुझे बनाया गया है। मै आपके आशीर्वाद प्यार एवं सहयोग की हार्दिक अपेक्षा करता हूँ ।क्योंकि आप जानते हैं कि विद्वान अधिवक्ता गण के मान सम्मान कल्याण तथा हक के लिए 24घंटे 34वर्षो से सेवा में कार्यरत संघ वो न्यायालय की गरिमा को कायम रखने में हमेशा उपलब्ध रहूगाँ।
सत्र 2021से2022मे चुनाव रद्द कर एडक कमिटी बिहार बार कौंसिल ने मनोनीत कर अध्यक्ष श्री वरीय विद्वान अधिवक्ता श्री नागेश्वर दुबे जी को अध्यक्ष बनाया था।
आज जो न्यायालय मे न्यायाधीश एवं पेशकारो की मनमानी चरम सीमा पर व्याप्त हो गई है उसे दूर करने के लिए आपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष पद पर मुझे जिताने के लिए वोट करें।


