RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:नई आशा द्वारा महादलित टोला में स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर आयोजित।

 आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।नई आशा द्वारा मंगलवार को अनाइठ महादलित टोला में स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 163 लोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही करीब 100 परिवारों के बीच ओआरएस का पैकेट वितरित किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद श्रीकांत ने किया। शिविर में अधिकांश रोगी चर्म रोग, लो ब्लड प्रेसर एवं एनीमिया ग्रस्त पाये गए। विशेष कर जांच कराने वाली लगभग सभी गर्भवती महिलाएं एनीमिया ग्रस्त पाई। इस अवसर पर डॉ पंकज एवं डॉ श्रीमती अनामिका ने शिविर में शामिल लोगों को सुझाव दिया कि गर्मी के इस मौसम में लू से स्वयं भी बचें और अपने बच्चों को भी बचाएं। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि नियमित रूप से बच्चों को स्नान कराकर साफ-सफाई के साथ भोजन कराएं। गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य जांच कराकर पौष्टिक भोजन लें। उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाएं एनीमिक हैं, जिन्हें प्रसव के समय कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। इससे बचने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली दी गई है, जिसका नियमित रूप से सेवन करें। साथ ही सस्ते मौसमी फल, साग एवं चुकंदर आदि भोजन में शामिल करें ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि इस टोला में गंदगी एवं गर्मी के कारण अधिक लोगों को स्कीन डिजिज है। दवा के साथ साफ-सफाई पर विशेष घ्यान देना होगा। शिविर में करीब 57 लोगों का सुगर, हेमोग्लोबीन एवं ब्लड प्रेसर आदि की जांच की गई। इस अवसर पर “नई आशा” के साथ इंटर्नशिप कर रहे एल.पी.यू., मनिपाल (तापमी) एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के करीब तीन दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने शिविर में सहयोग किया। मौके पर अमन राज, सुमित कुमार पांडे, जयप्रकाश दास, एएनएम मीनू कुमारी, पुष्पा कुमारी, फूलतारा, माधवी एवं आशा सोनी कुमारी सहित अंजली देवी, सोना कुमारी एवं नेहा कुमारी आदि थीं।

Related posts

गोपालगंज:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार राज्य गोपालगंज होते हुए सीतामढ़ी तक फोर लेन राम जानकी मार्ग का होगा निर्माण।

rktvnews

उमेश पाल मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की सुरक्षा की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।

rktvnews

दुमका: डीटीओ द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी के हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला।

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment