RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले में किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)26 जुलाई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी जिले के लौकही में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग द्वारा 178 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ-527 बी एवं खजौली रेलवे स्टेशन से जयनगर रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रेलवे समपार संख्या-39सी (रेलवे कि०मी० चैनेज 47+445) पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) सहित पहुँच पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही उन्होंने जल संसाधन विभाग द्वारा 264.93 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी कमलाधार और जीवछ कमला नदियों के पुनर्जीवन कार्य एवं 161.08 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी कमला नदी और जीवछ कमला नदी पर चार अदद वीयर तथा अन्य संरचनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिससे सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी और बाढ़ की स्थिति में कमी आएगी।
मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.53 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम, मधुबनी क्षेत्र में बस स्टैंड निर्माण योजना का शिलान्यास किया। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा 31.13 करोड़ रुपये की लागत से फूलहर स्थान, हरलाखी में पर्यटक सुविधाओं के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।

Related posts

प्रधानमंत्री के 100वां मन की बात युवाओं को खूब पसंद आई!युवा मोर्चा के द्वारा भोजपुर जिला के सभी मंडलों में मन की बात सुना गया:विभू जैन

rktvnews

रांची:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने अपने सांसद मद से 25 लाख के योजनाओं का क्या शिलान्यास।

rktvnews

बिहार प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:आदर्श नगर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर जिले के बभनगावा(अगरपुरा) में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जाप नेता रघुपति यादव ने किया।

rktvnews

Leave a Comment