RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता जागरुकता के लिए मीडिया संस्थान होंगे राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 से सम्मानित।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 24 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया सम्मान प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मान वर्ष 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि मीडिया संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 हेतु मीडिया संस्थानों से चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाईन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया में पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है।
पुरस्कार पाने हेतु इच्छुक मीडिया संस्थान अपना आवेदन राजेश कुमार सिंह, अवर सचिव (संचार), भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली 110001 को उक्त समयावधि में प्रेषित कर सकते है। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन तथा अनुशंसाओं को आयोग द्वारा गठित निर्णायक मण्डल के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित संस्थानों को 25 जनवरी 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस में सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम के महान सेनापति और हिन्दी-आंदोलन के पितामह थे मालवीय जी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

समावेशी आपदा जोखिम डेटा गवर्नेंस पर आपदा सूचना प्रबंधन के विकास के लिए एशियाई और प्रशांत केंद्र (एपीडीआईएम) का 10वां सत्र विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी के विकास के लिए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट दे कर जिताए:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल की आयुक्त ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी एवं सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment