RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: “संभावना” में कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

डिफेन्स यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति कर्नल डाॅ. प्रो. राजेश कुमार सिंह को दिया गया विशेष सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शान्ति स्मृति” सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल राणा प्रताप सिंह (सेनि.) विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं अवधेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कारगिल युद्ध में शहीद अमर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, संचालन एकेडमिक इंचार्ज अरविन्द ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने की। मुख्य अतिथि जिला पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह (सेनि.) ने कहा कि 26 जुलाई को प्रति वर्ष संभावना स्कूल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित होता है। सम्मान कोई फूल से भी करें, तो वह बडी बात है। कारगिल विजय दिवस हमारे लिए खुशी का दिन है। विद्यालय परिवार द्वारा हमलोगों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया है। डिफेन्स यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति कर्नल डाॅ. प्रो. राजेश कुमार सिंह आज शुभ घडी है। 26 साल पहले भारत ने अपना पयाक्रम और जौहर दिखाया था‌, उसका दुनिया लोहा मानती है। अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि विद्यालय कारगिल दिवस के मौके पर आपको सम्मान देकर विद्यालय खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वीरांगना और पूर्व सैनिकों के आगमन से यह स्कूल से मंदिर बन जाता है। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि खडे होकर राष्ट्रवाद के बारे में बोलना और सीमा पर खडे होकर दुश्मनो की गोलिया झेलना। दोनो में काफी अंतर है। हमारे वीर सैनिक सीमा पर गोली झेलते हैं‌‌। कारगिल युद्ध हमारे लिए गौरव गाथा है। मेरा सपना था कि मैं फौज में नौकरी कंरु। मैं अपनी स्कूल की बच्चियों से कहूंगी कि आप सेना की नौकरी सलेक्ट करना। ताकि मेरा सपना साकार हो सके। युवा अपनी उर्जा देश सेवा में लगाएं। अग्निवीर में जाकर स्कील सीखे। आईसीआईसीआई के रिजनल हेड (बिहार-झारखंड) अरविंद झा ने देश भक्ति के विभिन्न स्वरूप है। आप अनुशासित है, तो आप किसी भी क्षेत्र में कुछ नया कर सकते है। इस मौके पर 110 पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाओं को विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में आर के मिश्रा, सुबेदार जेएन पांडेय, नायक केदार सिंह , हवलदार जगमोहन सिंह, हवलदार एसबी सिंह, सूबेदार मेजर परमहंस राय, सूबेदार अख्तर अली, सूबेदार, एम.एस खान वीरांगनाओं में रामझारो देवी, कल्यानो देवी, कमला देवी, सुहागिन देवी, भगवानो देवी आदि मौजूद रही। सम्मान पाकर पूर्व सैनिक एवं वीरांगना काफी अभिभूत दिखी। इस मौके पर डिफेन्स यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति कर्नल डाॅ. प्रो. राजेश कुमार सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। स्वागत गीत “भारत माता की रक्षा करते…. विद्यालय की छात्रा अर्पिता केसरी, अनन्या केसरी, सौम्या सिंह, सलोनी सिंह, प्रियांशी सिंह, मीनाक्षी पांडेय, शिक्षम, वंदना कुमारी, सारिका सिंह, ज्ञानी कुमारी, अपूर्वा, रोशनी सिंह, अर्चना चौधरी, प्रतिज्ञा सिंह, मनीषा सिंह, तपस्या भारद्वाज ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन, महेश प्रसाद शर्मा, कला शिक्षक बिष्णु शंकर, संजीव सिन्हा, योग शिक्षक शशि भूषण सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अरविंद कुंदन, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी समेत अन्य मौजूद रहें।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए की उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट ,जोनल मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी हरी शंकर ने लिया अंगदान का संकल्प, जिले में एक दिन में 1500 से अधिक लोगों ने ली शपथ।

rktvnews

दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मात्स्यिकी कॉलेजों का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: संस्कार भारती और पल्लवी ब्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग मुख्यालय में बहु- आपदा पूर्व चेतावनी डीएसएस और “मौसमग्राम” की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment