RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर मंच की बुनियाद रखवाने में भूमिका निभाई थी पूर्व सांसद ने ,श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 01 जून। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर रविवार को मंच के निर्माण में प्रथम संसदीय क्षेत्र से एक लाख की राशि देने वाले आरा के पूर्व सांसद राम प्रसाद सिंह कुशवाहा के मरणोपरांत उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व जितेंद्र पासवान व संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पत्रकार ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ जया जैन,वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह,सरफराज अहमद,डॉ कुमार शिलभद्र , सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,साहित्यकार अतुल प्रकाश,डॉ किरण कुमारी आदि ने आरा के पूर्व सांसद राम प्रसाद सिंह कुशवाहा कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भोजपुरी के ही नहीं कला के भी प्रेमी थे।लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के तो फैन थे और यही कारण था कि उन्होंने इस मंच की बुनियाद रखवाने में अहम भूमिका निभाई।मंच इनका आजीवन ऋणी रहेगा।वक्ताओं ने कहा कि वे जब भी मंच पर आए तो कहते थे कि अगर भोजपुरी का विकास और आठवीं अनुसूचि में शामिल हो, तो आपलोग संगठित होकर जनांदोलन चलाएं।
विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व श्री कुशवाहा जी का लंबी बीमारी के बाद उनके कोचस स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया।वर्ष 2002 में वे आरा के सांसद थे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगो में कलाकार धर्मशिला देवी,अनिल सिंह,अनिल कुमार प्रतीक्षा,सारिका पाठक,संजय कुमार सिंह,साहित्यकार के डी सिंह,पत्रकार विजय कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,सुरेश भोजपुरी, सजला सिन्हा,पप्पू सिन्हा,अंबुज कुमार,बिनोद सिंह, प्राकृतिक चिकित्सक नन्द किशोर राम,गांधी जी, पुष्पा देवी उर्फ गुड़िया आदि प्रमुख थे।

Related posts

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल मई 2023 से देश भर में जीएसटी द्वारा गैर-मौजूद करदाताओं के खिलाफ लगातार अभियान में 44,015 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई; 121 गिरफ्तार

rktvnews

बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

महज प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी यूएपीए के तहत अपराध है: सुप्रीम कोर्ट ने 2011 की मिसालों को खारिज किया।

rktvnews

साहित्य का मंच या शिकार की मंडी?:नई लेखिका आई है और मंडी के गिद्ध जाग उठे हैं।

rktvnews

बक्सर:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बांका सदर अस्पताल के नव निर्मित मॉडल अस्पताल भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment