RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:श्रावण महीने में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन उज्‍जैन-संत हिरदारामनगर तक करेगा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन।

उज्जैन/मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी ) 24 जुलाई । मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने श्रावण स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से शुरू की है।
श्रावण मास में अतिरिक्‍त या‍त्री दबाव को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्‍जैन से संत हिरदाराम नगर के मध्‍य 26 जुलाई से 31 अगस्‍त, 2025 तक प्रतिदिन 09311/09312 उज्‍जैन-संत हिरदाराम नगर स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया पर करने का निर्णय लिया है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 09311 उज्‍जैन संत‍ हिरदाराम नगर स्‍पेशल, 26 जुलाई से 31 अगस्‍त, 2025 तक उज्‍जैन से प्रतिदिन 14.05 बजे चलकर तराना रोड(14.15/14.17), मक्‍सी(14.53/14.55), बेरछा(15.15/15.17), कालीसिंध(15.30/15.32), अकोदिया (16.20/16.22), शुजालपुर(16.40/16.42), कालापीपल(17.00/17.02) एवं सीहोर (17.45/17.47) होते हुए 18.35 बजे संत हिरदाराम नगर रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09312 संत हिरदाराम नगर उज्‍जैन स्‍पेशल, 26 जुलाई से 31 अगस्‍त, 2025 तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 21.35 बजे चलकर सीहोर (22.06/22.08), कालापीपल(22.34/22.36), शुजालपुर(22.49/22.51), अकोदिया (23.03/23.05), कालीसिंध(23.32/23.34), बेरछा(23.46/23.48), मक्‍सी (00.20/00.22), तराना रोड(00.31/00.33) होते हुए 01.35 बजे उज्‍जैन पहुँचेगी।

Related posts

बीकानेर हाउस के संडे मार्केट में छाई विभिन्न संगीत वाद्यों की गूंज।

rktvnews

उत्तराखंड:सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

भोजपुर : एनडीए प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित! शाहपुर मे हुआ कार्यक्रम

rktvnews

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव ने गया समाहरणालय मे उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

पुलिस लाठी चार्ज में मृत भाजपा नेता विजय सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: निर्वाचन आयुक्त डॉ0 विवेक जोशी ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment