RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और एफएसआर ग्लोबल ने ऊर्जा क्षेत्र के नियामक मुद्दों पर शिक्षा एवं अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली/08 नवंबर।इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और एफएसआर ग्लोबल के बीच कल आईआईसीए कैंपस मानेसर (गुरुग्राम) में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन पर आईआईसीए का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रोफेसर (डॉ.) नवीन सिरोही और एफएसआर ग्लोबल का प्रतिनिधित्व करने वाली श्वेता रवि कुमार ने हस्ताक्षर किए।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और एफएसआर ग्लोबल का लक्ष्य पारस्परिक रूप से लाभदायक भागीदारी स्थापित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देना और व्यावहारिक दृष्टिकोणों का पता लगाना है। इस साझेदारी का प्राथमिक फोकस भारत और विश्व दोनों में ऊर्जा क्षेत्र के नियामक परिदृश्य में परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है।
यह समझौता ज्ञापन आईआईसीए और एफएसआर ग्लोबल के बीच सहयोग को मजबूत बनाता है और ऊर्जा विनियमन तथा विद्युत प्रबंधन के क्षेत्र में नवीन रणनीतियों का पता लगाने के लिए इनके औपचारिक समर्पण पर जोर देता है। इसे ऊर्जा क्षेत्र और इसके विनियमन की गहरी समझ को सुविधाजनक बनाने तथा सकारात्मक परिवर्तन और सतत प्रथाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
समझौता ज्ञापन की शर्तों के तहत, आईआईसीए और एफएसआर ग्लोबल ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं में संयुक्त रूप से क्षमता निर्माण, अनुसंधान और सलाहकार सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर निकली रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

हम अपनी बेशकीमती विरासत को घर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं: पीएम

rktvnews

डीएम साहब जरा इन तस्वीरों पर भी दें ध्यान…अमरदीप कुमार जय

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की!विभाग द्वारा रख रखाव से खर्च में आयेगी कमी और लोगो को मिलेगा रोजगार:नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment