RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : बाढ के पानी मे डूबने से किशोर की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गाँव मे स्नान करने गये एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक बरिसवन गाँव निवासी रविन्द्र तिवारी का पुत्र प्रिंस कुमार तिवारी (15 वर्ष) बताया जाता है। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार किशोर प्रिंस कुमार तिवारी घर के बगल स्थित काली मंदिर के पास स्नान करने गया था। तभी गहरे पानी मे चले जाने और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई और तीन बहन है। वह तीन भाइयों मे सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार मे हाहाकार मच गया।  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपया दिलाने की मांग कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी ने जिला प्रशासन, भोजपुर से की है।

Related posts

कुंवर सेना ने किया झंडारोहण।

rktvnews

बागपत:अपने जनपद को देखकर सपने गढ़ेंगे बच्चे: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, अनुभव और आत्मविश्वास की यात्रा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच ने चंदवा में सीता राम विवाह महोत्सव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

पटना:एनडीएमए और बीएसडीएमए की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक में आपदा प्रबंधन की रणनीतियों पर हुआ व्यापक मंथन।

rktvnews

चितौड़गढ़:मतदान दिवस पर निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

Leave a Comment