RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जल, स्वच्छता एवं जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई।आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण परिसर स्थित शहीद विद्या भवन में आज जिला स्तरीय अभिसरण सह बिल्डिंग ब्लॉक आधारित लर्निंग एवं शेयरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में जल, स्वच्छता एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रयासों को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित बनाना रहा।
कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह एवं निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा जल संरक्षण की सामूहिक प्रतिबद्धता के प्रतीक स्वरूप मिट्टी के घड़े में जल अर्पित कर किया गया। वॉटर फॉर पीपुल इंडिया के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में जल-स्वच्छता के 9 बिल्डिंग ब्लॉक्स के आधार पर जिले की प्रगति की समीक्षा एवं विश्लेषण किया गया। कार्यशाला में पंचायती राज, पीएचईडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, कृषि, जल-जीवन-हरियाली मिशन, जिला विकास मिशन, नमामि गंगे एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने समूह चर्चा के माध्यम से स्थानीय चुनौतियों, नवाचारों और बेहतरीन प्रयासों को साझा किया। चर्चा के निष्कर्षों के आधार पर हितधारकों के साथ एक संयुक्त कार्य योजना साझा की जाएगी, जिससे जिले में सिस्टम स्ट्रेंथनिंग को नई दिशा एवं गति मिलेगी। कार्यशाला का समापन जिला समन्वयक रंजय कुमार (जिला जल एवं स्वच्छता समिति) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

rktvnews

पुडुचेरी में केवीके के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन का आयोजन किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की भेंट।

rktvnews

केवीआईसी चेयरमैन ने अरुणाचल प्रदेश तथा असम में चल रही खादी और ग्रामोद्योग विकास योजना से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की

rktvnews

मोतीहारी:सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एमसीएच की हुई शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment