RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 23 जुलाई।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता, मल्लिकार्जुन खरगे; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्य; पूर्व सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकमान्य के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और विद्वान थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आमजन में राजनीतिक चेतना जागृत करने में अग्रणी भूमिका निभाई । वह स्वराज के प्रबल समर्थक थे और उनके प्रेरक आह्वान—“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा!”—ने देशवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्र के प्रति लोकमान्य तिलक के असाधारण योगदान के सम्मान में संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र का अनावरण 28 जुलाई 1956 को तत्कालीन प्रधान मंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था।
इससे पहले, लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने X पर दिए गए संदेश में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में लोकमान्य तिलक की महत्वपूर्ण भूमिका और जनसेवा की उनकी विरासत का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, ” उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, निर्भीकता और वैचारिक दृढ़ता की अनुपम मिसाल है।”

Related posts

भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

rktvnews

पटना:सहकार भारती के प्रांतीय कार्यसमिति में सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करने पर दिया गया बल:अध्यक्ष राम दयाल सिंह

rktvnews

नीतीश कुमार के आडंबर से वाकिफ है राज्य के अधिकारी और अपराधी : तेजस्वी

rktvnews

देवघर:नशा मुक्त समाज बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षितःउपायुक्त ,नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

रायपुर : जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment