
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई। भाजपा की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने अंचल के जवइनिया गाँव मे हो रहे गंगा नदी के कटाव से गृह विहीन एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग विजय कुमार मंडल से मिलकर पत्र दिया है। पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री विजय कुमार मंडल से मिलकर जवइनिया के कटाव पीड़ित लोगों सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गाँवों के लोगों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता तत्काल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री विजय कुमार मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को दूरभाष पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी के पत्र पर अविलंब जवइनिया सहित अन्य सभी बाढ प्रभावित गाँवों को सक्षम पदाधिकारी से जांच करवा कर नियमानुकूल सरकारी सहायता अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
