RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

तमिलनाडु:बिहार के प्रवासी मजदूरों के मताधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ चेन्नई में AICCTU-LTUC का अभियान।

RKTV NEWS/चेन्नई (तमिलनाडु)19 जुलाई।आज सुबह चेन्नई के अम्बत्तूर इंडस्ट्रियल एस्टेट में AICCTU और LTUC के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान बिहार और अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों के बीच चलाया गया, जिन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की नीतियों के चलते बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।
इस दौरान एक प्रचार सभा आयोजित की गई जिसमें मोदी–नीतीश गठबंधन द्वारा प्रवासी मजदूरों के मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश का विरोध किया गया। वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि हर प्रवासी मजदूर को अपने मताधिकार को बचाने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
सभा को का. एस. कुमारस्वामी, सलाहकार, AICCTU–LTUC,का. अपूर्वा (दिल्ली), राष्ट्रीय परिषद सदस्य, AICCTU ने संबोधित किया।
सभा में शामिल प्रमुख लोगों में का. गोविंदराज, अध्यक्ष, कम्युनिस्ट पार्टी,का. मुनुसामी, राज्य सचिव, AICCTU,का. मोहन, राज्य उपाध्यक्ष, AICCTU,का. जेपी, का. हीरा पासवान, और का. सुरेंद्र, राज्य सचिव, LTUC,का. शक्ति वेल, राज्य संयोजक, डेमोक्रेटिक लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन आदि थे।
सभा में प्रवासी मजदूरों के मताधिकार पर हो रहे हमले के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान किया गया और सभी मजदूरों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए संगठित होने की अपील की गई।

Related posts

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन!माल्यार्पण कर दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

शाहरुख पठान ने जेल अधिकारियों पर लगाया असॉल्ट करने का आरोप।

rktvnews

जयपुर:सेना दिवस परेड-2026 जयपुर में सेना के साहस, शौर्य और स्वाभिमान का भव्य प्रदर्शन।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

rktvnews

राजस्थान:अजमेर के श्रीनगर में भामाशाह राठी परिवार ने बनवाया 2.64 करोड़ का संस्कृत स्कूल।

rktvnews

Leave a Comment