RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री मैना सुंदर धर्मशाला द्वारा मुसहर टोला के बच्चों में स्कूली ड्रेस का हुआ वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई।श्री मैना सुंदर धर्मशाला द्वारा आरा शहर के अनाइठ मुसहर टोला एवं उदवंतनगर प्रखंड के चैराई मुसहर टोला के स्कूली बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री मैना सुंदर धर्मशाला के सचिव ऋषभ जैन ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने संस्थान को संरक्षित एवं सुरक्षित रखते हुए समाज के जरूरतमंदों की सेवा करना भी है। इसी अभियान में सामाजिक दायित्व के तहत आज पर शहर के वार्ड 43 स्थित अनाईठ मुसहर टोला एवं चैराई मुसहर टोला के बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस वितरण किया गया। श्री जैन ने कहा कि हम सब का दायित्व है कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान में छोटी पहल भी जरूर करें। इससे समाज के वैसे लोगों को मुख्य धारा में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी हम लोग ऐसे पुनित कार्य करते रहेंगे। आज नई आशा के इन बच्चों के बीच आकर काफी खुशी मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नई आशा के संस्थापक डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि मुसहर जाति के इन बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ इस बात की है कि उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास हो। साधन और वातावरण के अभाव में ये बच्चे मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं। उन्होंने संस्थान के इस पहल की सराहना की। मौके पर शैलेन्द्र कुमार जैन, आर्किटेक्ट निशी जैन, धीरेन्द्र चंद जैन, अनिल कुमार जैन, दीपक प्रकाश जैन, अभिषेक जैन, शुभ्रज सौम्य सहित कुंदन कुमार सिंह, सोना कुमारी एवं सुमित कुमार पाण्डेय आदि थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा – माले जिला स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह:गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:समाहरणालय सभागार में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नव संवत्सर, उगादि, साजिबू चेइराओबा, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और नवरेह के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment