RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जुलाई।आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने गणना प्रपत्रों की अपलोडिंग में तेजी लाने तथा मृत, प्रवासित (माइग्रेटेड) एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के डेटा को शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सेवाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर टोलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अंचलाधिकारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों को भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण एवं भूमि उपलब्धता की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही, उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर समाहर्ता को इन सभी बिंदुओं पर सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सहायक निदेशक,दिव्यांगजन, डीआरडीए निदेशक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर की बैठक, आवश्यक सेवा प्रदाता विभागों के कार्यालय प्रधान को 14 अक्टूबर तक सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

rktvnews

पानी संरक्षण को जागरूकता मार्च और बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन।

rktvnews

निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने बेंगलुरु में “निवेशक शिविर” का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार में स्थापित 44 साइबर थाना द्वारा साइबर अपराध की समीक्षा।

rktvnews

डीजल अनुदान सत्यापन कार्य में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर एवं अनुशासनिक कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment