RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 30 अगस्त।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक जिला सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कविता भगत ने जिलाधिकारी को उद्योग मित्र योजना के तहत विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए की योजना का लाभ जनपद के उद्यमियों को मिले इस हेतु योजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा औद्योगिक आस्थान बिण में रिक्त भूखण्डों के आवंटन के संबंध में समिति को अवगत कराया गया कि उद्योग मित्र की बैठक में औद्योगिक आस्थान बिण में 31 प्लाटों के आवंटन हेतु आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लिया गया था जिनमें 25 आवेदनकर्ता उपस्थित हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि वर्तमान मे उपस्थित 25 आवेदनकर्ताओं को प्लाट आवंटन की कार्यवाही की जाय।
महाप्रबंधक उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्लांट आवंटन से पूर्व प्लाटों का डिमार्केशन किया जाना अनिवार्य है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक आस्थान के विकास हेतु प्रस्तावित बजट प्राप्ति की प्रत्याशा में डिमार्केशन किए जाने के निर्देश बिडकुल को दिए गए। महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत द्वारा जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया गया कि हिल्ट्रान के सामने वाले प्लाट में विद्युत पोल हैं जिन्हें हटाना आवश्यक है जिस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को सर्वे कर विद्युत पोल हटाए जाने का इस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आगामी माह में जनपद स्तर पर इन्वेस्टर मिट का भी आयोजन प्रस्तावित है।
बैठक में जिला लीड बैंक अधिकारीप्रवीनगुंज्याल,अधिशासी अभियंता विद्युत नितिन गर्खाल,जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ती आर्य समेत जनपद के उद्यमी,सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:सदर अस्पताल चतरा में अत्याधुनिक आईसीयू सेवा का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को जिले में ही मिलेगा बेहतर उपचार।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित करेगा होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन 2024

rktvnews

18 मई कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में जिला स्तरीय अंडर 17 कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन

rktvnews

Leave a Comment