RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: वायरल गर्ल तृप्ति का “संभावना ” में हुआ दाखिला, विलक्षण प्रतिभा के कारण एलकेजी में हुआ नामांकन।

12वीं तक संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में निःशुल्क करेगी पढ़ाई।

निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह की उपस्थिति में हुआ नामांकन।

विगत कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल थी तृप्ति।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )21 जुलाई।आरा की वायरल गर्ल व विलक्षण प्रतिभा की धनी तीन वर्षीया तृप्ति का‌ शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में नामांकन कराया गया है। बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए उसका एलकेजी में नामांकन हुआ है। बच्ची अब विद्यालय में 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई करेगी। संभावना स्कूल ट्रस्ट बच्ची के पढ़ाई, ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी आदि का खर्च वहन करेगा। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने बताया कि शहर के शीतल टोला निवासी त्रिलोकी शर्मा की तीन वर्षीया बेटी तृप्ति शर्मा अपनी विलक्षण प्रतिभा के चलते पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल थी। उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं। जबकि मां रेणू शर्मा गृहणी है। वह एक भाई और एक बहन में बडी है। छोटा भाई डेढ़ साल का है। गरीबी के कारण बच्ची के माता-पिता उसका नामांकन किसी बड़े शिक्षण संस्थान एवं स्कूल में नामांकन नहीं करा पाए थे। इस बात की जानकारी संभावना विद्यालय परिवार को मिली। इसके बाद मीडिया कर्मियों की मदद से बच्ची की माता से संपर्क किया। इसके बाद बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए आज उसका एलकेजी में नामांकन किया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची 3 साल की है। उसका प्ले ग्रुप में नामांकन होना चाहिए। लेकिन वह नर्सरी की सभी चीजों को जानती है। इसलिए उसका एलकेजी में नामांकन कराया गया। निदेशक ने बताया कि विद्यालय अपने स्थापना काल से ही जिले के प्रतिभावान बच्चों एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करता आ रहा है। कोरोना काल में वैसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को धो दिए हैं। आज भी उन बच्चों को विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। प्राचार्या डॉ .अर्चना सिंह ने कहा कि शीतल टोला निवासी तीन वर्षीया बच्ची को अपनी उम्र से ज्यादा जानकारी है। वह प्रतिभा की धनी है। बच्ची का आज नामांकन विद्यालय में हुआ है। उसे नामांकन के साथ ही ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी और बस सुविधा आदि उपलब्ध करा दिया गया है ।कोशिश रहेगी की बच्ची की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। वह आगे कुछ और बड़ा करें।

Related posts

बिहार :भोजपुर: आरा के शुभम और समर्थ को मिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में कास्य पदक।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ के उपरांत फैलने वाली बीमारियों को लेकर एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:घरेलू गैस की कालाबाजारी को लेकर की गई कार्रवाई।

rktvnews

24 मई को अमित शाह आरके सिंह के समर्थन में पहुंचेंगे आरा।

rktvnews

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को मिलेगा नया आयाम: प्रत्येक जिले में बनेगी “ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी”

rktvnews

Leave a Comment