RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:पुलिस ने किया तीन अपहृतों को बरामद व तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार।

शाहपुर में गिरफ्तार अपराधियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 28 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना के शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार और शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार की तत्परता से पुलिस ने अपहरण किए गए तीन अपहृतों को सकुशल बरामद किया और इस घटना में संलिप्त तीन अपहरणकर्ताओं को भी अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 26/11/2023 को 21:17 बजे रात्रि में शाहपुर थानाध्यक्ष एवं करनामेपुर ओपी थाना अध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर हरियाणा के फरीदाबाद के धर्मेंद्र पाठक द्वारा कॉल कर बताया गया कि उनके चचेरे भाई हरियाणा के फरीदाबाद के जितेंद्र पाठक,  ममेरे भाई बदरपुर दिल्ली के कपिल शर्मा एवं फरीदाबाद हरियाणा के आर्यन चौहान अपने दोस्त बक्सर जिला के छोटकी नैनीजोर के कृष्ण कुमार के तिलक में 26/11/ 2023 को शामिल होने के लिए गए थे। जिन्हें इन तीनों के दोस्त फरीदाबाद हरियाणा के कुलदीप कश्यप के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस  पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष, डीआईयू शाखा, दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को रामदतही गाॅव के दक्षिण-पश्चिम में  बगीचा से गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशानदेही पर उक्त कांड में अपहृत तीन व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तलाशी के दौरान 1 देशी रिवाल्वर, 3 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल एवं 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस संबंध में शाहपुर (करनामेपुर ओपी) थाना कांड संख्या 542/23 दिनांक 27/11/23 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में भोजपुर जिला के करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के ओझवलिया के आयुष तिवारी, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के पांडेयकोडर थाना के कोइलीखान के कुलदीप कश्यप और राजस्थान के अलवर जिला के बालेटा गाँव के जीतू कुमार शामिल हैं। कुलदीप कश्यप और जीतू कुमार फिलहाल में हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं।

इस संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने कहा कि शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार की तत्परता से अपहृत किए गए तीनों व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर लिया गया और और तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए दोनों धन्यवाद के पात्र हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, शाहपुर अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

मनीगाछी प्रखण्ड के माँऊबेहट पंचायत में डी.एम. ने किया जन-संवाद।

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

& पिक्चर्स पर ‘चुप’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ जबर्दस्त रोमांच और सनी देओल की एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस के लिए हो जाइए तैयार!

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर इसका उपयोग किसानों और आम नागरिकों को सशक्त बनाने में करना है : डॉ. सिंह

rktvnews

आरा नगर निगम को नही पता बिक गई जमीन🤪

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक।

rktvnews

Leave a Comment