RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन टूटा, कई गांवों का आवागमन ठप।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अक्टूबर।बड़हरा-मखदुमपुर फोरलेन को जोड़ने वाले मार्ग पर काजीचक गांव के पास निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन एक बार फिर ध्वस्त हो गया है। इसके चलते दर्जनों गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
स्थानीय लोगों बताया कि गोबरी नदी पर पुल निर्माण कार्य पिछले ढाई साल से चल रहा है, लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण कार्य में बार-बार बाधा आ रही है। पुराने पुल को तोड़ने के बाद जो अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था, वह पहले भी कई बार टूट चुका है। हर बार मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर दी जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण डायवर्सन के ध्वस्त होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मरीजों, छात्रों और किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।राम तपस्या राय ने कहा कि “जब छपरा-आरा फोरलेन जाम होता है तो भारी गाड़ियाँ भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। संवेदक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “डायवर्सन को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा,” लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आश्वासन अब केवल रस्म बनकर रह गया है।

Related posts

तेज रफ्तार पर भरना पड़ेगा जुर्माना😧 यातायात थाना आरा की है पैनी नजर।

rktvnews

भोजपुर:वट सावित्री व्रत सौभाग्य और सतीत्व की रक्षा का महापर्व :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर उपविकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर की जन सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा उप चुनाव में सभी सीट एनडीए के पक्ष में : डॉ० प्रेम कुमार

rktvnews

दरभंगा :ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादक समूह द्वारा संचालित इकाई का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment