RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : भोजपुर डीएम ने किया जवइनिया कटाव का निरीक्षण।

जवइनिया मे गंगा के कटाव का निरीक्षण करते भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)19 जुलाई। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे गंगा नदी से हो रहे कटाव का निरीक्षण किया तथा कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिया। कटाव प्रभावित लोगों से बातचीत कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया। उन्होंने जवइनिया गाँव के लोगों को गाँव छोड़कर ऊॅचे स्थान पर शरण लेने को कहा। पत्रकारों द्वारा पूछने पर डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि अगर माॅ गंगा इस साल गाँव के घरों को बचा पाती हैं तो जल संसाधन विभाग से गंगा घाट पर पक्के दीवार का निर्माण कराया जायेगा। डीएम तनय सुल्तानिया ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी ताकि किसी भी आपदा से निपटा जा सके। उन्होंने सीओ रश्मि सागर से पीड़ित परिवारों को खाने के लिए सामुदायिक रसोई चलाने तथा हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर डीएम तनय सुल्तानिया, एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर, मुखिया धर्मशीला देवी, सुभाष बिंद, दिनेश यादव, जयकिशुन पासवान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव 9 जून 24 को :अध्यक्ष ,डॉ .एस.के.रूंगटा

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बृहद को संरक्षण केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं प्रभावती देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: किसानों की आर्थिकी को और तेजी से बढ़ाने की दिशा मे करें प्रभावी प्रयास : मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

पुलिस स्मृति दिवस: रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की; राष्ट्र की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment