RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दूसरी सोमवारी को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ।

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर ओपी व टीओपीवाईज की गयी विस्तृत समीक्षा।

कॉर्डिनेशन व कमन्यूकेशन गैप की न रहे कोई गुंजाईसःउपायुक्त

विनम्रता, सेवाभाव व सुलभ जर्लापण हो, सभी की प्राथमिकताः उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दूसरी सोमवारी के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग द्वारा संयुक्त रूप से बी.एड. कॉलेज प्रांगण में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी एवं बाहर से आए पुलिस अधिकारियों को सामूहिक रूप से ब्रीफ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्रता व सेवाभाव के साथ श्रावणी मेला हेतु पूरी तरह सजग रहे, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान खासकर सोमवारी के दिन सर्वाधिक भीड़ होती है। ऐसे में श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को इतनी बड़ी तादाद में देवघर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता के नहीं किया जा सकता है। आप सभी का यह ध्येय होना चाहिये कि जितना हो सके श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण करायें, ताकि कतार लगातार आगे बढ़ते रहे। साथ हीं उपायुक्त ने कहा कि यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम सभी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें; ताकि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग हमारे राज्य की एक अच्छी छवि लेकर यहां से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। आगे उपायुक्त ने सभी को निदेशित किया कि श्रद्धालुओं की कतार बिना गैप के आगे बढ़ते रहें, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही उपायुक्त ने सभी को शालिनता व सेवाभाव से श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा व सहयोग मुहैया कराने की बात कही।
इसके अलावे ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग ने कहा कि मेला में प्रतिनियुक्त बाहर से आए सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी यहां के माहौल से परिचित हो चुके हैं। ऐसे में क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो। भीड़ नियंत्रण करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ उन्होंने कहा कि सभी ओपी एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर होंगे एवं उन सभी का यह दायित्व होगा कि वे यह देखें कि उनके निर्धारित क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, जिला स्तर के अधिकारी एवं मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पुलिस पदाधिकारी, आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा प्रेस वार्ता।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने नोएडा में सिनोप्सिस के चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया।

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, चहुंओर योजनाओं की जानकारी से भरपूर।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह और “आपकी योजना- आपकी- सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment