RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व- रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को : डा शशि कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई।अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ एवं रामजी प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास सामाजिक एवं आर्थिक शोध संस्थान के सदस्यों की एक बैठक एवं प्रेसवार्ता आरा क्लब आरा में प्रो कमल कुमारी, पूर्व प्राचार्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई।*
बैठक में आगामी 29जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व0 रामजी प्रसाद सिंह की 26 वीं पुण्यतिथि एवं वीर कुंवर सिंह द्वारा अंग्रेजो पर आरा विजय के 167 वीं वर्षगाठ के अवसर पर आरा क्लब, आरा में आयोजित होगी। महासचिव डॉ0 शशि कुमार सिंह ने बताया कि विगत 25 वर्षों से स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व0 रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहा है।‘भारत की आजादी, नवनिर्माण और वर्तमान’’ विषय पर राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया गया है। संवाद के अवसर पर शोध पत्रिका ‘वैचारिकी’’ का ‘‘भारत की आजादी, नवनिर्माण और वर्तमान’’ विशेषांक का प्रकाशन एवं लोकार्पण किया जाएगा। डॉ0 सिंह ने बताया की संवाद में राष्ट्रीय स्तर के वक्ता एवं बुद्धिजीवी भाग लेंगे। बैठक को संबोधिक करते हुए सभा की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्या प्रो- कमल कुमारी ने कहा कि स्व0 रामजी बाबू ने अपना सारा जीवन जरूरतमंदों की सेवा और गरीबों की भलाई में बिताई। रामजी बाबू स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर सेनानी रहने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत में तीन बार विधायक रहे इसके बाद भी वह सर्वसाधारण और सबके लिए सुलभ रूप में उपस्थित रहते थे। उनका जीवन सादगी भरा था और ऐसे व्यक्ति की पुण्यतिथि आयोजित कर शाहाबाद के नौजवानों, वर्तमान पीढि़यों तथा सभी को सकारात्मक संदेश देने में आयोजन सफल होगा। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में प्रो. नंद जी दूबे, प्रो. कमल कुमारी, प्रो. बलराज ठाकुर, पूर्व डीन प्रो0 पारस राय, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, भास्कर मिश्रा, डॉ0 रेणु मिश्र, डॉ0 ममता मिश्रा, ओमप्रकाश मुन्ना, राजकुमार पासवान, अजय कुमार तिवारी मुनमुन, सुनील कुमार, अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद यादव, रामधनी भारती,डॉ0 विमल कुमार अजय कुमार, शंकर कुमार सोनी आदि रहे।

Related posts

बिहार:विधानसभा उप-चुनाव के लिए जन सुराज ने घोषित किया संशोधित उम्मीदवारों का नाम।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व ग्राम्य विकास संस्थान ,सीडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

G-20 भारत-फ्रांस संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

पटना : बजट पर प्रतिक्रिया।

rktvnews

बागपत:जनपद के विभिन्न मार्गों और परियोजनाओं की 326 करोड़ रुपए की कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन।

rktvnews

Leave a Comment