RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया विद्याधर नगर क्षेत्र का दौरा, जेडीए एवं निगम के अधिकारियो को दिये निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)19 जुलाई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंबाबाड़ी क्षेत्र में स्थानीय जनता के साथ मिलकर स्वच्छता, कचरा निस्तारण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जेडीए एवं निगम के अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री द्वारा जेडीए सचिव निशांत जैन, जेडीए एवं निगम के अधिकारियों के साथ विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में अंबाबाडी स्थित जेडीए की जस्टिस दौलतमल भण्डारी स्कीम से लगती हुई सडक का दौरा किया।
उन्होंने अंबाबाड़ी नाले में फैली जलकुंभी और गंदगी को तत्काल हटाने, वहां स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नाले के आसपास आवागमन को सुविधाजनक बनाने हेतु एक विकसित वैकल्पिक मार्ग की योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने अंबाबाडी पुलिया से अंबाबाडी सब्जी मंडी तक दौरा करते हुए सडक पर फैले हुए मलबे/कचरे के प्रबंधन एवं साफ-सफाई के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री द्वारा जेडीए के जोन उपायुक्त – 2 को जेडीए की जस्टिस दौलतमल भण्डारी स्कीम में हो रहे अतिक्रमण की रोकथाम करने हेतु निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सडक सुदृढीकरण एवं मरम्मतीकरण के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधा संपन्न बनाया जा सके। जनता का सहयोग और सुझाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
जेडीए सचिव निशांत जैन द्वारा मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने हेतु जेडीए के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जेडीए की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर सड़कें उपलब्ध कराना है। पेच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। जेडीए के विभिन्न जोनों के अधिशासी अभियंताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जीएसबी, डब्ल्यूबीएम, मिट्टी के कट्टों के साथ-साथ कोल्ड मिक्स पद्धति का उपयोग कर पेच रिपेयर कार्य लगातार करवाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, सीवर लाइन, पीएचईडी बीसलपुर पाइप लाइन, टॉरेंट गैस लाइन और ड्रेनेज की खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर भी प्राथमिकता से पेच रिपेयर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत न केवल मुख्य सड़कें, बल्कि वे सड़कें भी शामिल हैं जो वर्षा से अधिक प्रभावित हुई हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 16 मई 24

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये का सोना जब्त।

rktvnews

रायपुर : बढ़ रहे हैं हौसलें बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

हो चलल अरगिया के बेर!

rktvnews

31मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने वैश्विक स्वास्थ्य संरचना पर जी7 मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया

rktvnews

Leave a Comment