RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रो कनकलता बनी महाराजा कॉलेज की प्राचार्या।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई।महाराजा कॉलेज में प्रो कनकलता स्थाई प्राचार्या के रूप में अपना योगदान किया। प्राचार्या कॉलेज में पहुंची जहां शिक्षक और कर्मचारियों ने इनका फूल माला और बुके देखकर स्वागत किया। इनके आने पर पूर्व प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ,पूर्व प्राचार्य एम भी कॉलेज बक्सर प्रो प्रसुंजय कुमार सिन्हा ,प्रो सुनीता शर्मा बर्सर ,प्रो नियाज़,प्रो संजय कुमार,प्रशाखा पदाधिकारी रमैया कुमार सिंह, लेखपाल शैलेश कुमार शाही, पुस्तकालय अध्यक्ष अमीत कुमार सिंह, सचिव अनिल कुमार सिंह आदि वहां उपस्थित रहकर अभिवादन किया।
परंपरा के अनुसार प्राचार्या ने कॉलेज के संस्थापक बाबू राम रण विजय प्रताप सिंह और भोजपुर के ऐतिहासिक वीर पुरुष बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण की।
इसकी जानकारी प्रशाखा पदाधिकारी रमैया कुमार सिंह ने दी। इन्होंने बताया कि उनके आने पर महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने माला पहनकर स्वागत किया और मिठाइयां बांटी गई।
प्राचार्या ने संक्षिप्त वार्ता के क्रम में बोली की मुझे महाराजा कॉलेज जैसे बड़े कॉलेज में आकर खुशी हुई ।यह एक ऐतिहासिक कालेज और ऐतिहासिक धरोहर भी है।मैं सबसे सहयोग की अपील करती हूं । सभी शिक्षक और कर्मचारियों के सहयोग से ही कॉलेज विकसित होगा।सबके विचारों को ध्यान में रखते हुए विकास और तमाम रुके कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।मुझे सभी शिक्षक, कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा है। रमैया कुमार सिंह के नेतृत्व में सारा कार्यक्रम अच्छे ढंग से संचालित हुए।

Related posts

दरभंगा:एक दिवसीय जेंडर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने 5 राज्यों को 1554.99 करोड़ रूपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंज़ूरी दी।

rktvnews

आख़िर हम मनाते ही क्यों हैं, हिन्दी दिवस समारोह ?

rktvnews

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment