RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जुलाई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक किए गए गणना प्रपत्रों के संग्रहण, अपलोडिंग एवं अन्य आवश्यक विवरण साझा किए गए। साथ ही, जिन निर्वाचकों के गणना प्रपत्र अभी तक अपलोड नहीं हुए हैं, उनकी सूची भी उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।
अब तक जिला भोजपुर में कुल 88% निर्वाचकों के गणना प्रपत्रों का अपलोडिंग किया जा चुका है। निर्वाचकों द्वारा गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक निर्वाचक स्वयं भी भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। 26 जुलाई 2025 तक प्राप्त सभी प्रपत्रों का अपलोड संबंधित बीएलओ द्वारा किया जाएगा, और उन्हें प्रारूप निर्वाचक सूची में सम्मिलित किया जाएगा। निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 1 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इसके पश्चात दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक निर्धारित है। सभी प्राप्त दावों और आपत्तियों का निष्पादन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन दिनांक 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया। साथ ही, जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता,आरा सदर, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव/ प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

हनुमानगढ़:10 से 16 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

चतरा: डीडीसी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, भवन निर्माण एवं बिजली कनेक्शन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की नगर पंचायत, इटाढी के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

लेखन कल्‍पनाशीलता है, संपादन अनुभव की भावना : राजू हिरानी

rktvnews

चुनाव आयोग ने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव की तिथि घोषित की।

rktvnews

Leave a Comment