RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:राज्यपाल के दिशा निर्देश पर ही हो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अप्रैल। बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों मे प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में दिशा- निर्देश निर्गत होने से पूर्व कोई नियुक्ति नहीं करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय से पत्र निर्गत किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने अपने पत्रांक-BSU(Statute)-14/2023 (Part-2)-668 दिनांक 28/4/2025 के माध्यम से बिहार के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिख कर सूचित किया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने अपने पत्र में लिखा है कि बिहार के विश्वविद्यालयों मे प्रधानाचार्य की नियुक्ति के संबंध में इस सचिवालय के पत्रांक-647 दिनांक 3/5/24 द्वारा निर्गत परिनियम के अनुसार कुलाधिपति प्रतिनिधि के परामर्श के उपरांत ही बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना है, जिसके संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत किया जायेगा। अतएव बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत होने से पूर्व कोई नियुक्ति नहीं की जाय।

Related posts

प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी।

rktvnews

रायपुर : राज्य में बहुत जल्द शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट।

rktvnews

सारण जिला के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है-डीएम,सारण

rktvnews

प्रधानमंत्री पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

दरभंगा:पराली प्रबंधन को लेकर किसान एवं कृषि यंत्र विक्रेता के साथ डी.एम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे “मोदी संग बिहार” साँन्ग का हुआ लाँचिंग।

rktvnews

Leave a Comment