RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मतदाता सूची सुधार को ले राजद की विशेष टीम पहुंची क्षेत्र में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जुलाई।राजद ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में सुधार और वंचित मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस कार्य के लिए प्रदेश स्तर से गठित मतदाता सूची सुधार कमिटी बड़हरा क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी है। इस कमिटी ने बुधवार को बड़हरा के एक स्थानीय होटल में बैठक आयोजित कर राजद के सक्रिय कार्यकताओ और पदाधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश देकर हर टोले तक पहुंचने की बात की।संयोजक शिवशंकर कुशवाहा,प्रदेश मुख्यालय प्रभारी कुमार रजक एवं प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम कमिटी के हिस्सा हैं।कमिटी ग्रामीण, दलित, पिछड़े और युवा वर्ग के उन मतदाताओं पर है, जिनके नाम नहीं है।शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक मीटिंग बुलाई गई है जिसमें जिले भर के राजद पदाधिकारी जुटेंगे । उम्मीद है उस बैठक के बाद राजद एक्टिव मोड में इस कार्य में लग जाएगा। बैठक में शिवशंकर कुशवाहा,संयोजक,कुमार रजक युवा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी, प्रमोद कुमार राम प्रदेश महासचिव राजद,प्रदीप सिंह चंदेल प्रधान महासचिव, अजय कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष इकराम आलम उपाध्यक्ष भोजपुर,लाल बाबू राय ,बीरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व मुखिया,जयराम राय प्रखंड अध्यक्ष बड़हरा, राम तपस्या राय, जिला कोषाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ , धर्मेंद्र राम पश्चिमी बबुरा जिला महासचिव युवा राजद, अजय कुमार राम,बहादुर सिंह, मनोज कुमार राम, बंटी सिंह,पुनरेव यादव,द्वासवामी, पंकज कुमार, और हुलास सिंह शामिल थे।

Related posts

भोपाल:गोंड राजाओं के शासन, मध्यकालीन स्मारकों के दर्शन का अनूठा अवसर।

rktvnews

राज्यपाल राजेन्‍द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना में एल20 सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने संवैधानिक चेतना की अलख जगाई: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मातृ दिवस पर अजमेर के कोटड़ी गांव में सुवा दाई मां को किया सम्मानित।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने एएलएच एमके-II (एमआर) और वीएल-एसएचटीआईएल मिसाइलों के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

हम सबको एकजुट करना चाहते है : सीएम नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment