आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मई। 23 मई को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस पर छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ आभा सिंह ने की।इन्होंने आतंकवाद पर अपने संबोधन कहा कि आतंकवाद का कोई जाति धर्म या मजहब नहीं होता है।ये केवल दहशत, अशांति, आपसी विद्वेष फैलाने की नियत से अपने आकाओं के कहने पर, आर्थिक लाभ या फिर ब्रेन वाश कर गलत कार्य में लिप्त हो जाते हैं। आतंकवादी संगठन का हिस्सा बन जाते हैं। इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 21 मई को आतंकवादियों ने की थी।इनकी पुण्य तिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. फरीदा बानो ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस देश में शांति एवं सद्भाव स्थापित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। एनसीसी के सीटीओ तथा दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि आतंकवाद के प्रति हमें जागरूक होना चाहिए। इससे उत्पन्न होने वाली बुराइयों को समझना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आतंकवाद के विरोध का शपथ लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान कैडेट निशांत जहां, द्वितीय स्थान कैडेट नंदनी कुमारी तथा तृतीय स्थान कैडेट रिशिका आनंद ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम में डॉ. अंजू, डॉ. राखी, डॉ. कुमारी शिल्पा तथा अन्य कैडेट्स की उपस्थिति रही।
