
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)30 अगस्त।स्थानीय बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आज गीतकार कवि और भोजपुरिया माटी के लाल शैलेन्द्र की जयंती मनाई गई। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित समारोह में वक्ताओं ने शैलेन्द्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज अहमद ने कहा कि गीतकार शैलेंद्र ने अपने अल्प जीवनकाल में कालजयी गीतों की रचना की, ऐसे रचनाकार युगों युगों तक याद रखे जाते हैं। रंगकर्मी अंबुज आकाश ने शैलेन्द्र और राजकपूर की मित्रता करते हुए कहा कि राजकपूर पर फिल्माए गए अमर गीतों में शैलेन्द्र का योगदान सर्वोपरि है। वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने कहा कि शैलेन्द्र के गीतों में भोजपुर की माटी पानी की मिठास थी। अध्यक्षता करते हुए भोजपुरी साहित्यसेवी डॉ रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि शैलेन्द्र के गीतों में आम जनमानस के सपने और उम्मीदें थी जो सहज ही जनता के मानस पटल को छू लेती थी। कार्यक्रम में आगामी भिखारी ठाकुर जयंती समारोह पर रामेश्वर सिंह काश्यप रचित लोहा सिंह नाटक के मंचन की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, रंगकर्मी संजय कुमार सिंह, यश कुमार सिंह, यशु राज आदि उपस्थित थे।
