RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:शिव भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा समागम: श्रावणी मेले के दौरान मंचों पर कलाकारों देंगे प्रस्तुतियां।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों के आध्यात्मिक मनोरंजन हेतु कलादलों का ऑडिशन संपन्न, सूचना भवन में चयन समिति ने परखी प्रतिभा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 जून।राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालु कांवरियों के भक्तिमय मनोरंजन और आध्यात्मिक सुविधा हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस वर्ष मेले को अत्यधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलादलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। इस हेतु गुरुवार को सूचना भवन के सभागार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय चयन समिति द्वारा राज्य एवं अंतरराज्यीय स्तर से आए विभिन्न कलादलों का लाइव ऑडिशन लिया गया, जिसमें विभिन्न दलों के कलाकारों द्वारा कई भाव-विभोर करने वाले भक्ति गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी। इन प्रतिभागियों को चयन समिति द्वारा तीन श्रेणियों यथा-वेश-भूषा, प्रस्तुति एवं विषय वस्तु में अंक प्रदान किये गये। ऑडिशन में कुल 125 लोगों ने आवेदन भरा था, झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों यथा- राँची, धनबाद, बोकारो़ के साथ-साथ बंगाल एवं बिहार के कलाकारों द्वारा भी अपनी प्रस्तुती दी गयी। इनमें से प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कलादलों/कलाकारों का चयन किया जाना है। ऑडिशन में सफल प्रतिभगियों/कलादलों को क्रमशः तीन श्रेणियों A, B एवं C में विभक्त किया जाएगा एवं उसके अनुरूप कार्यक्रम आवंटित किये जायेंगें।
ऑडिशन कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द ही सूचना भवन के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी। ज्ञातव्य है कि श्रावणी मेला के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की ओर से कांवरियों के मनोरंजन के लिए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक मंच बनाए जाते है, जहाँ कलाकारों के द्वारा कांवरियों का भक्तिपूर्ण मनोरंजन किया जाता है। इससे यहाँ आए श्रद्धालुओं का मनोरंजन होने के साथ-साथ उनकी थकान भी दूर हो जाती है एवं इन कार्यक्रमों से भीड़ व्यवस्थापन में भी मदद मिलती है। उनमें एक नयी स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार होता है।
इसके अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने कहा की राजकीय श्रावणी मेला देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में हमारा मुख्य उद्देश्य लंबी पैदल यात्रा कर देवघर पहुंच रहे शिवभक्तों को एक गरिमामयी और भक्तिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम काँवरियों को क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू कराएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है ताकि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को ही बाबा नगरी के मंच पर स्थान मिले।
ऑडिशन कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि संध्या रॉय के अलावा जनसम्पर्क विभाग के लिपिक व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

बेतिया पश्चिम चंपारण से शूरू हो रहा है श्री चित्रगुप्त कथा का कार्यक्रम,कथावाचक हैमहामंडलेश्वर स्वामी सच्चितानंद जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव का निर्धन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की मंशानुसार अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विकसित राजस्थान की संकल्पना को करें साकार- मुख्य सचिव

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में लिया हिस्सा।

rktvnews

उज्जैन:भूमिपूजन हुए विकास कार्यों को जल्द प्रारम्भ कराएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment