RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर करेंगे राष्ट्रीय स्तर के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)17 जुलाई।जिले के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय युवा आदित्य कुमार मधुकर का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है ।यह कार्यक्रम 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होगा जिसमे अलग अलग विधाओं में देश के अन्य राज्यों के युवा प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
आदित्य मधुकर का चयन युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा भाषण / डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह चयन उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व गुणों एवं सामाजिक चेतना को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इससे पूर्व भी आदित्य मधुकर 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, नासिक (महाराष्ट्र) तथा 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, नई दिल्ली में भाषण विधा के अंतर्गत बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके अनुभव और प्रस्तुति की कला ने उन्हें बार-बार राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है।
इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में बिहार राज्य की ओर से दो विधाओं – समूह लोकगीत और भाषण प्रतियोगिता – में प्रतिनिधित्व हो रहा है, जिनमें से भाषण में बिहार से एक मात्र आदित्य मधुकर को चयनित किया गया है।
जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आदित्य मधुकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह हमारे जिले के लिए गौरव का क्षण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आदित्य बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।”
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आदित्य के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आदित्य मधुकर ने इस अवसर पर कहा, “यह अवसर मेरे लिए केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का माध्यम है। मैं पूर्ण निष्ठा से अपने राज्य और जिले का प्रतिनिधित्व करूंगा।”

Related posts

बिहार: भोजपुर:मुक्केबाजी अंडर 19 मे भोजपुर की बालिका टीम बनी चैंपियन, 27 में 19 ने जीता मेडल।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों ने संभाली कमान मतदान करने के लिए कर रही हैं मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत की तैयारियां पूरी,14 को मार्च को लगेगी अदालत,17 बेंचो का किया गया गठन।

rktvnews

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

Leave a Comment