RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शशिकांत मिश्र को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई।महंथ महादेवानन्द महिला महाविद्यालय, आरा में बुधवार को शशिकांत मिश्र को उनके सेवा और संस्थान में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो मीना कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनकी निरंतर लगन, कार्यकुशलता और विद्यार्थियों के समग्र विकास में दिए गए विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
श्री मिश्र को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि “शशिकांत मिश्र महाविद्यालय की एक अमूल्य निधि हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और दूरदर्शिता ने छात्राओं और सहकर्मियों को हमेशा प्रेरित किया है। हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय में ऐसे कर्मठ और निष्ठावान युवा सहयोगी कार्यरत हैं। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हूं। यादगार के रूप में शशिकांत मिश्र को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने सम्मान को प्राप्त करते हुए शशिकांत मिश्र ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए एक नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। मैं हमेशा यही प्रयास करूंगा कि महाविद्यालय की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि समस्त महाविद्यालय परिवार का है।इस अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय परिवार से अंजू कुमारी, अनिता पांडेय, पुरुषोत्तम कुमार, प्रेम शरण सिंह, साहिल कुमार व अन्य स्टाफ रहे।

Related posts

22 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:साइबर स्लेवरी (गुलाम) बनाकर साइबर धोखाधड़ी के संबंध में एडवाइजरी जारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने हेतू भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू! विधायक राकेश रंजन ने की बिहार विधान सभा मे मांग।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति से भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment