RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ कथा प्रारंभ!भगवत कथा श्रवण से दोष मुक्ति:कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 मई। शिवगंज शीतल टोला , आरा निवासी श्री कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव एवं देवंती देवी यजमान बनकर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 12 मई से 18 मई तक दो सत्र में चल रहा है ।प्रथम सत्र 8:00 से 1:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र 3:00 से 5:00 बजे तक चल रहा है जहां श्रद्धालु भक्तगण कथा का रसास्वादन कर रहे हैं। प्रतिदिन पूजा के लिए पांच बेदी की स्थापना हुई है जिसमें विष्णु भगवान, राधा कृष्ण ,शिव परिवार, ठाकुर जी और एक नवग्रह दुर्गा जी की बेदी बनी हुई है ।जहां प्रतिदिन पूजा कथा का कार्यक्रम चलता है। भागवत पुराण में अठारह हजार श्लोक हैं जिसे 7 दिन में सुनाना भी है और कथा को भी श्रद्धालु भक्तों को श्रवण कराना है। प्रतिदिन आरती और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हो रहा है। समापन पर भंडारा का भी कार्यक्रम आयोजित है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान का कथा श्रवण ,पूजा उपासना करने से मुक्ति मिलती है। भगवान की कृपा है जितना भी है पर्याप्त है।

Related posts

पटना :बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधा रक्षासूत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय – संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन – 35.81 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति – राजकीय महाविद्यालय मावली-उदयपुर होगा स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ‘‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’’ कार्यक्रम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

नेट-जीरो फ्यूचर प्रूफ बिल्डिंग 2022-2023 के लिए सोलर डेकाथलॉन इंडिया डिजाइन चैलेंज के विजेताओं की घोषणा

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की जनसुनवाई में उमड़ा जनसमस्याओं का सैलाब।

rktvnews

Leave a Comment