RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलापदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

रोहतास/ बिहार 19 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र मोकर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न निर्देश दिये गये
1. जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड में भुगतान की समीक्षा की गयी। जिसमें पाय गया कि लम्बे समय से प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र को निर्देश दिया गया कि जिला पदाधिकारी के स्तर से वित्त विभाग को यथा शीघ्र भुगतान करने के संबंध में अनुरोध करना सुनिश्चित करेंगें।
2. प्रबधंक द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के भवन से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण समस्या हो रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल सासाराम को निदेश दिया कि स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।
3. निरीक्षण के क्रम में सभी 04 गृह रक्षक, 24 एकल विंडो ऑपरेटर के साथ सभी 04 सहायक प्रबंधक स्थल / कार्यालय में उपस्थित पाये गये।
4. सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मीगण द्वारा बॉयोमेट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र को निर्देश दिया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगें।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालय हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

क्रांतिकारी लेखक “रवीन्द्रनाथ टैगोर”

rktvnews

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 10 राज्यों के साथ मिलकर जुलाई 2025 तक उपभोक्ता मामलों के 100 प्रतिशत से अधिक निपटान की दर हासिल की।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर करे प्राथमिकी दर्ज,यथा शीघ्र उपलब्ध कराए प्राथमिकी की कॉपी: एसपी

rktvnews

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment