RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30 अप्रैल।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के मद्देनजर मंगलवार को जिले के सभी एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक किया।
थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए विभिन्न न्यायालयों द्वारा शमनीय वादों के पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है।
लोक अदालत की सफलता के लिए सभी पक्षकारों तक नोटिस पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नोटिस तामिल कराने वाले कर्मी द्वारा पक्षकारों को ये भी बताया जाना चाहिए कि वाद समझौता योग्य है तथा सभी पक्षकार आपस में मिलजुलकर मुकदमा समाप्त करा लें। इससे पक्षकारों का मनोबल बढ़ेगा और वे लोक अदालत में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी एसडीपीओ को नोटिस तामिले की निगरानी की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि लोक अदालत तभी सफल होगा जब ससमय पक्षकारों को नोटिस मिल जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी ने कहा कि कोर्ट केस के अलावा बैंकों के ऋण संबंधी मामलों के नोटिस भी तामिल कराया जाना है।
सभी नोटिसों का तामिला कराकर तामिला रिपोर्ट प्राधिकार कार्यालय या फिर संबंधित न्यायालय में जमा करायें।

Related posts

चतरा:28 नवंबर को 10 प्रखण्ड के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

दैनिक सफाई मजदूर ने आरा नगर निगम के समक्ष दिया धरना!

rktvnews

3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक संपन्न!

rktvnews

बक्सर: विश्वामित्र महोत्सव का भव्य आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान!बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कुछ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

बागपत के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: छपरौली को मिला मेरठ मंडल का पहला सिंथेटिक रनिंग ट्रैक।

rktvnews

Leave a Comment