RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का बबुरा मंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन।

बड़हरा विधायक मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल के सभी बूथो के प्रमुख कार्यकताओं के साथ कार्यशाला का आयोजन बबुरा में हुआ।
कार्यशाला बैठक की अध्यक्षता बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,मंडल प्रभारी सह पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाकांत सिंह,बड़हरा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री बड़हरा अध्यक्ष शुभम पांडेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से हुआ।तदोपरांत सभी अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर है।इस पार्टी मे अनुशासन और कार्य करने का लगन होता है। सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते है। बूथ स्तरीय कार्यकताओं का मान-सम्मान भाजपा मे सबसे अधिक मिलता है। हम कोई भी चुनाव तभी जीत सकते है जब अपना बूथ मजबुत होगा। बबुरा मे कुल सैतीस बूथ है और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचाएँगे। हम सभी बूथो पर मजबुत है और निश्चित रूप से 2025 विधानसभा चुनाव मे बड़हरा से अधिक मतो से जीतेंगे। क्षेत्र मे विकास हुआ है और दिखाई भी दे रहा है।अब यदि किसी को दिखाई नही दे रहा है तो इसमे मेरा कोई दोष नही है।
कार्यक्रम में मुकेश सिंह,संदीप सिंह,शशी शेखर सिंह,नवीन सिंह,जीत प्रकाश,उपेन्द्र साव,विराट कुमार, पिंटु कुमार सिंह,भरत राय,दिलेश कुमार सिंह,सनोज पांडेय,अमोद कुमार बिंद,गणेश कुमार राम,संजीव पांडेय सहित मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ो बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बक्सर:भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने इटाढी प्रखण्ड में पैक्स एवं जनवितरण प्रणाली दुकानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार करते हुए चार नए प्रवक्ता सहित कीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक की घोषणा की।

rktvnews

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग:पवन गोदारा

rktvnews

बिहार: पटना:छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पण! रक्तिम रवि को किया नमन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

आरा में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती पर भाकपा माले ने सांप्रदायिक उन्माद-हिंसा के खिलाफ निकाला सदभावना – एकजुटता मार्च।

rktvnews

Leave a Comment