RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा कार्यक्रम आयोजन पर विचार-विमर्श!आई जी विकास वैभव करेंगे युवाओं को संबोधित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 मई। बिहार के प्राचीन गौरव ज्ञान, शौर्य और उद्यमिता को फिर से प्रतिष्ठित करने के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक विकास वैभव द्वारा दो साल से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत बीडी पब्लिक स्कूल पटना से 22 मार्च 2021 को हुआ था। तत्पश्चात इसकी गूंज दस अक्टूबर दो हजार इक्कीस को महाराजा कॉलेज के सभागार में सैकड़ों उत्साहित युवाओं के बीच कार्यक्रम हुआ था जिसमें विकास वैभव ने युवाओं में जोश भरने का काम किया था। ऐसा कार्यक्रम लगातार बिहार में चल रहे हैं। इसी संदर्भ में आज आरा भोजपुर में एक बैठक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा , अभियान के मुख्य कॉर्डिनेटर एवं वरिष्ठ पत्रकार राहुल कुमार सिंह एवं अन्य के साथ हुईं। बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार,49 वर्षीय ,शोभी डुमरा निवासी, राहुल कुमार सिंह ने बताया की भोजपुर की ऐतिहासिक धरती शुरू से ही वीरता,शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ सामाजिक ,सांस्कृतिक, धार्मिक, धरोहर का प्रतीक रहा है। लेट्स इंस्पायर का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, समता,उद्यमिता के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण को बढ़ावा देना है। बिहार में 18 से 25 वर्ष आयु के 67 प्रतिशत, अनुमानतः 10 करोड़ युवा है। जिनको सही मार्गदर्शन देकर बिहार की गौरवशाली वैभव को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अब तक सात सौ कार्यक्रम बिहार में हो चुका है। पटना में छह स्थानों पर, गार्गी पाठशाला के तहत लगभग सात सौ स्लम एरिया के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है, जीवक चैप्टर के तहत लगभग पंचानबे चिकित्सा शिविर लगाकर निशुल्क जांच की गई। पर्यावरण को देखते हुए पृथ्वी दिवस पर हजारों पेड़ लगाए गए। बिना भेदभाव के पाठशाला इत्यादि चल रहे हैं। उद्यमिता के लिए पटना में तीन और सासाराम में एक स्टार्टअप समिट किया जा चुका है जिसमें एक हजार स्वरोजगार प्रेरित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य हासिल करने के लिए समाज के वरीय प्राध्यापक, पत्रकार ,समाजसेवी, शिक्षक का रहना जरूरी है। इनसे ही छात्रों का लगाव रहता है जो छात्रों को प्रेरित कर उज्जवल भविष्य बनाते हुए राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में सफल होंगे। भोजपुर में आयोजन की सफलता हेतु बौद्धिक लोगों से संपर्क जारी है।

Related posts

राजस्थान:प्रतापगढ़ कलेक्टर ने रेडियो पर करा विलक्षण प्रतिभा सुशीला मीणा से संवाद।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य के साथ भिखारी ठाकुर लोकोत्सव का कल से आगाज़।

rktvnews

भारत और अफ्रीका 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए काम करेंगे: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन,मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:क्या PK तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव?

rktvnews

Leave a Comment