RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुण्यतिथि पर महादलित टोले में किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जुलाई।अख्तियारपुर मुसहर टोला में मंजू देवी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र सौरभ कुमार द्वारा पाठ्य सामग्री, व्हाइट बोर्ड एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर नई आशा के संस्थापक डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि सौरभ जी ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर यहां के महादलित बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर पुण्य का कार्य किया है, क्योंकि शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का यह कार्य सामाजोपयोगी है। सौरभ कुमार ने कहा कि वे नई आशा द्वारा वंचित वर्ग के बीच शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के साथ काफी दिनों से जुड़े हुए हैं। भविष्य में भी इन टोलों के बच्चे बच्चियों की शिक्षा के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर वहां की युवती एवं कुछ महिलाओं ने टोले में पेयजल समस्या का निदान कराने सहित नई आशा का सिलाई सह पढ़ाई केंद्र शुरू करने की मांग की। विदित हो कि करीब तीन सौ की आबादी वाले इस टोले में अभी तक सिर्फ एक युवक मैट्रिक पास किया है। मौके पर रवि रंजन प्रकाश, दीपक कुमार, मनीष कुमार, विक्रम कुमार, मनीष वत्स, कुंदन कुमार सिंह, विक्की कुमार, अजय मुसहर, करण कुमार, सरिता देवी, रेणु देवी, ज्योति कुमारी आदि थीं।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई,एक निजी अस्पताल की सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी मशीन सील।

rktvnews

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप आउटरीच सह आईडिएशन चैलेंज’ प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

सड़क पर कफ़न बुनती सफ़ेद लाइट:“सड़क हादसों की अनकही कहानी :सफ़ेद हेडलाइट्स का सच”

rktvnews

उपायुक्त ने अनुमंडल पुस्तकालय का किया निरीक्षण मौजूद सुविधाओं का लिया जायजा।

rktvnews

मृत्यु भोज एक कुरुती है, इसके बजाय पेड़ लगाए: डॉ. विनोद

rktvnews

सावधान पग पग पर‌ रहना..! :राज किशोर वाजपेयी “अभय”

rktvnews

Leave a Comment