RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मृत्यु भोज एक कुरुती है, इसके बजाय पेड़ लगाए: डॉ. विनोद

वृक्षारोपण करते सीनेट सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह

डुमराॅव/बक्सर 25 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मृत्यु भोज एक समाजिक कुरूति है इसके बजाय लोगों को अपने माता-पिता एवं परिजनों की स्मृति में पौधा रोपण, सार्वजनिक जगह पर पेयजल के लिए चापाकल, छात्र- छात्राओं के लिए आर्थिक सहयोग और गरीब लोगों की बेटियों की शादि,पढ़ाई आदि ऐसा कार्य करने चाहिए ताकि लोग बरसों तक याद करते रहे। यह बात डुमराॅव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भटौली ग्राम निवासी इंजीनियर रविंद्र सिंह के पिता भोला सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह “वृक्षारोपण कार्यक्रम” तथा “मृत्यु भोज एक सामाजिक अभिशाप है” के विषय पर विचार गोष्ठी में बोल रहे थे उन्होंने कहा की लोग बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च नहीं करते लेकिन मृत्यु भोज के लिए लोक लाज में पड़कर हजारों लाखों रुपए का कर्ज लेकर भी खर्च करते हैं जो मेरी नजरों में कहीं से भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा की यदि सचमुच में आप लोग मृतक के नाम पर कुछ करना ही चाहते हैं तो कोई पेड़ लगाए ,पुस्तकालय या कॉलेज खोले या उसमें सहयोग दें। इस अवसर पर डुमराॅव विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह, बासपा प्रदेश अध्यक्ष बिल्डर अनिल कुमार सिंह, इंजीनियर रविंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, पंचायत के सरपंच रामअशीष सिंह, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, पप्पू पटेल, शिक्षक रवींद्र कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा, रीना सिंह, पूर्व प्रमुख दिलीप यादव, ललन कुशवाहा (शिक्षक), इंजिनीयर अरुण सिंह, सुरेश सिंह, अजय कुमार सिंह (मुखिया), संतोष गुप्ता (नगर अध्यक्ष, बहिया) डॉ. रामबाबू , अखिलेश सिंह, राहुल, विशाल, ब्रिजबिहारी (मुखिया), संतोष यादव, मनोज, कृष्णा, सहेंद्र, सरोज, रत्नेश, नारद, बृजबिहारी, उपेंद्र, अजय, राजेश आदि लोग मौजूद रहे ।

Related posts

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

असत्यापित तोलने के यंत्रों या मापक यंत्रों का उपयोग करना दंडनीय अपराध।

rktvnews

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

सारण: 26 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया सङक का शिलान्यास।

rktvnews

बिहार बोर्ड मे शाहपुर के छात्रों का सफल प्रदर्शन! छात्रों ने पाया अच्छा रैंक।

rktvnews

Leave a Comment