
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरा होने तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर शाहपुर नगर मंडल एवं बिहिया पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पाण्डे तथा संचालन संजय पांडे ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता भूअर ओझा, सतीश भट्ट, अरविंद पाण्डे, आत्मा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, विनय मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, राकेश तिवारी, संजय चतुर्वेदी, भगवती चतुर्वेदी, बंटी पाण्डे, धर्मेन्द्र गुप्ता, चंदन पांडे, प्रदीप गुप्ता, मोहन पांडे, बच्चा जी पांडे, गनू पांडे, पवन पांडे, ओमप्रकाश मिश्र, आकाश कुमार, पुष्पा देवी, प्रहलाद पांडे, श्रीराम महतो, अजय दूबे, पंकज तिवारी, मंगलाचरण तिवारी, त्रिभुवन सिंह, ठाकुर दयाल राम, गुड्डू खान, अमरजीत पासवान, पवन पांडे, आशीष लाल, गुगुल पांडे, भूपेंद्र भट्ट आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ नेता भुवर ओझा जी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना है। पूर्व वाली गलती नहीं करनी हैं क्योंकि विरोधी हर तरह के हथकंडे अपनाएंगे। 2025 में कमल खिलाना है। NDA को मजबूत करना है। पार्टी को मजबूती तब मिलेगी जब हर कार्यकर्ता अपने आप को नेता माने। मोदी जी व नीतीश जी के नेतृत्व वाली सरकार विकास की गंगा बहा रही है। हर वर्ग को रोजगार को मिल रहा है।
