RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान देर रात पहुंचे हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की हुई समीक्षा।निर्वाचन से संबंधित कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं,आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का करें शत प्रतिशत निष्पादन:उपायुक्त अबु इमरान

गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच किया कंबल का वितरण।

चतरा/झारखंड 16 दिसंबर।आज देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदन व निष्पादन की समीक्षा करने हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में की गई। उन्होंने सर्वप्रथम सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज निखिल गौरव कमान कच्छप से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने, फोटो अपडेशन नाम विलोपित करने से संबंधित प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन इंट्री कार्य का समीक्षा किया और कहा निर्वाचन से संबंधित कार्य में लापरवाही बिल्कुल ही बर्दास्त नहीं की जाएगी,प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत प्राप्त आवेदनों का इंट्री कराना सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के प्रगति एवं योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु प्राप्त आवेदन के एवज में अभी तक निष्पादन किए गए आवेदनों का विंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु चलाया जा रहा। ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग योजनाओं का लाभ लेने हेतु कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते है। यह सुनिश्चित कर लें की जो आवेदन प्राप्त हो रहें है और जो लाभुक योजनाओं का लाभ लेने हेतु योग्य हैं उन्हें हर हाल में लाभ मिले।
बैठक के पश्चात उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए हंटरगंज बाजार, जोरी, भुइयांडीह में गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने उक्त मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा सभी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। जिससे राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके।

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

पटना:अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

नवादा:दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साईकिल वितरित।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम के सरकारी कर्मियों और सफाई मजदूरों की सभा संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment