
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जुलाई। जनसुराज की सरकार आने पर बिहार की सूरत बदलेगी। रोजगार हेतू पलायन बंद होगा। गरीबों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य पंजाब, हरियाणा, गुजरात नहीं जाना पङेगा। उक्त बातें जनसुराज पार्टी द्वारा आयोजित बिहार बदलाव यात्रा के तहत सहजौली मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनसुराज पार्टी के शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कहा। उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की दिशा व दशा बदल सकती है। जनसुराज नेत्री डा पद्मा ओझा ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पाँच योजना लागू की जायेगी। जिसमें वृद्धा पेंशन दो हजार रुपया करना, शिक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करना, रोजगार को लेकर पलायन बंद करना, कम व्याज पर त्रृण उपलब्ध कराना सहित अन्य योजना शामिल है।

स्थानीय नेताओं ने शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन तथा डा पद्मा ओझा को फूल-माला के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नेताओं को अंग वस्त्र, बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया तथा जनसुराज के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष रमाशंकर पांडे ने किया। सभा को तथागत हर्षवर्धन, डा पद्मा ओझा, रंजन कुमार ओझा, नागेन्द्र मिश्र, प्रभुदत ओझा, गीता पांडे, प्रयाग तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी,जितेन्द्र तिवारी, श्याम नंदन ओझा, नगीना ओझा, मुनी ओझा सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।
