
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 अगस्त।मगध विश्वविद्यालय से लेकर वर्तमान में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा अंतर्गत महाराजा कॉलेज का एक अग्रणी नाम सदैव से रहा है। इसकी क्षमता ,कार्य कुशलता और चयनित शिक्षकों की विद्वत्ता में उच्च स्थान रहा है।प्राचार्यो की श्रृंखला में भी एक से एक बड़े नाम रहे जो कॉलेज की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा चुके हैं। इसी कड़ी में महाराजा कॉलेज के 23वें वर्तमान प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय है। शैक्षणिक योग्यता में एम ए राजनीति शास्त्र,एलएलबी,नेट यूजीसी, पीएचडी,दस पीएचडी करा आ चुके हैं और अभी दस शोध कर रहे हैं। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कॉलेज इंस्पेक्टर और प्रोक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। आज मुलाकातवश प्राचार्य से कालेज के विकास के संबंध में बातें हुई। प्रो राय ने बताया कॉलेज के विकास के लिए पांच वरीय शिक्षकों की एक टीम बनाई है जो प्राचार्य की अध्यक्षता में कार्य करेंगे। मेरा यह गृह कॉलेज है तमाम कठिनाइयों की जानकारियां है और इसे तत्काल दूर करना चाहता हूं। कार्य करने वाले सदस्यों में डॉ आलोक कुमार, डॉक्टर चंचल कुमार पांडे,डा संध्या रानी, डा ओम प्रकाश केसरी और डा ओम प्रकाश सिंह है।अभी-अभी कॉलेज का निरीक्षण करके आए हैं जिसमें जुबली हॉल का निर्माण जिसमें लगभग दो से तीन सौ लोग बैठ सके, बायोटेक्नोलॉजी को स्तरीय एवं सुविधा संपन्न बनाना, रसायन विज्ञान विभाग का स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने हेतु विभाग से विमर्श, नैक की तैयारी हेतु विभागीय हेड से बातचीत और तैयारी में तेजी लाने के लिए बातचीत की गई। महाराजा कॉलेज को नैक में बी ग्रेड मिला है। अच्छा ग्रेड मिले जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है ,तैयारी जोर-शोर से चल रही है।इस बार नैक ग्रेडेशन में महाराजा कॉलेज को ए ग्रेड की उपाधि से विभूषित हो सके। प्राचार्य का ही नहीं बल्कि कॉलेज परिवार का एकमात्र और प्रथम लक्ष्य है जिसे हमें सब के सहयोग से हासिल करना है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति के लिए संपर्क और आवश्यक पहल जारी है, बायोमेट्रिक सभी काम कर रहे हैं , परीक्षा सही ढंग से चल रही है। इस टीम के साथ-साथ कॉलेज को गति पहुंचने वाले नव नियुक्त बड़ा बाबू श्री रमैया कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ लगातार परिश्रम कर रहे हैं।

