RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)01जुलाई।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी चिकित्सकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रसिद्ध चिकित्सक और राजनेता डॉ विधान चंद्र रॉय के नाम पर हम राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाते हैं। छत्तीसगढ़ के चिकित्सक सुदूर इलाकों में, जंगलों में, नक्सली क्षेत्रों में बहुत ही मुश्किल रास्तों को पार करके, कठिन परिस्थिति में कड़ी मेहनत करके लोगों की सेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी के समय चिकित्सकों ने जो काम किया उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मै उनके जज्बे, हौसले को सलाम करता हूं। साथ ही ये उम्मीद करता हूं कि वो ऐसे हे जनता की सेवा करते रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर्स की मेहनत के कारण छत्तीसगढ़ का नाम आज चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक जाना पहचाना नाम है। उनके इस योगदान के लिए पूरा राज्य उनका आभारी है। मै सभी चिकित्सकों को , सपोर्टिंग स्टाफ को डॉक्टर्स डे की बधाई देता हूं।

Related posts

भोजपुर:अशरफ अंसारी के विधान परिषद नामांकन के बाद जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश: ग्वालियर:भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:सीबीएससी माघ मेला में दिखा शिक्षा, विज्ञान, कला-संस्कृति का संगम।

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर विद्यार्थी परिषद द्वारा बालिकाओं का एथलीट मीट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए क्लेम सैटलमेंट का उद्योग-अग्रणी अनुपात कायम रखा।

rktvnews

Leave a Comment