RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बालिका शिक्षा पर हुआ सर्वे, शत प्रतिशत शिक्षा के लिए जागरूकता जरूरी:निदेशक ,डॉ सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च।दिशा एक प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा लगातार ढाई दशकों से सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। इस संबंध में इस संस्था की निदेशक डॉक्टर सुनीता सिंह से कार्यक्रम की जानकारी ली गई जिसका संक्षिप्त विवरण जारी है। बताते चलें कि डॉ सुनीता सिंह भोजपुर जिला के बाग मझौवा गांव की निवासी ,वर्तमान में शिवगंज आरा की स्थाई निवासी है। इनकी शिक्षा स्नातकोत्तर सोशियोलॉजी, पीएच डी,वीकेएसयू भोजपुर से 2006 की डिग्री धारी हैं। सामाजिक कार्यों की रुचि ने इन्हें एक समाजसेवी बना दिया। दिशा एक प्रयास संगठन का रजिस्ट्रेशन कराकर सामाजिक कार्यों की ओर कदम बढाई और उसी समय से महिलाओं पर आधारित सभी कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। एक प्रश्न के जवाब में बताया कि मैं महिला एवं बाल संरक्षण, बाल विवाह, बालिका शिक्षा, बाल श्रमिक ,महिला सशक्तिकरण ,इन्हीं मुद्दों पर फोकस करके कार्य का शुभारंभ किया था।
इससे संबंध में संगठन की उपलब्धियां पर इन्होंने बताया कि अब तक 20 हजार महिलाओं को लगभग 20 साल में कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है जो महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार और बाल बच्चों का भरण पोषण कर रही है। बाल विवाह के क्षेत्र में वर्तमान दो वर्षों में साढ़े पांच लाख लोगों तक पहुंच बढ़ाकर बाल विवाह के लिए जागरूकता फैलाई और 920 बच्चियों का बाल विवाह रोककर शपथ पत्र लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवाल लेखन के माध्यम से बाल विवाह एवं बालिका शिक्षा के लिए स्लोगन लिखा गया।
शत प्रतिशत बालिका शिक्षा कैसे सुनिश्चित हो इस पर इन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवारों को जागरूक करना होगा, इन्हें शिक्षा के महत्व को पूर्ण रूप से जानकारी देनी होगी, इनको बताना होगा कि शिक्षा के माध्यम से हर उपलब्धि हासिल की जा सकती है। सर्वे के मुताबिक अधिकांश वंचित मुसहर समुदाय की बालिकाएं हैं।मुसहर जाति का शैक्षणिक स्तर बढ़ाने के लिए अलग से अंधा स्कूल, बाल श्रमिक स्कूल की तरह पढ़ने के लिए विद्यालय होना चाहिए। इन लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड आई कार्ड बनाना जरूरी है जिसके लिए कर्मचारी अधिकृत किया जाए तो ज्यादा लाभकारी होगा।
भोजपुर के 9 प्रखंडों में जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग से बालिका शिक्षा का सर्वे किया गया।यह कार्यक्रम 2.5.2024 से 31.7.2024 तक चला।जिसे आंकड़ों के माध्यम से देखा जा सकता है।
डोर टू डोर सर्वे कुल प्रखंड 9, कुल पंचायत 106 ,कुल गांव 197 ,कुल बालिकाएं 30788, कुल घरों की संख्या 29089, कुल विद्यालयों से वंचित बालिकाएं 6615,।
16 8 2024 से 17 12 2024 तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर के पत्र के आधार पर नामांकन कराया गया। नामांकित बालिकाओं का विवरण अगिआंव 172, आरा 225, बड़हरा 59,बिहिया 153 ,गडहनी 89 ,कोईलवर 29 ,सहार 121, शाहपुर 55, उदवंतनगर 243 ,कुल टोटल 1146 है।

Related posts

मराठी में ‘अमायरा’ ट्रेलर का अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त

rktvnews

मार्च 2024 से जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए यात्री विमान सेवा प्राप्त होगी।

rktvnews

दरभंगा:स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मंत्री मंगल पांडेय ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर डीएम एवं आरईडी के बीच हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment