RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फरवरी।वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति और वन विभाग की संयुक्त बैठक वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रो के बी सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।यह विशेष बैठक पार्क के चल रहे सौंदर्यकरण को लेकर आयोजित थी। बैठक में जिला वन पदाधिकारी ने बहुत ही विस्तार से पार्क में हो रहे काम को समझाया और नक्शा भी दिखाया। स्मारक समिति के सदस्य उनके काम से काफी संतुष्ट दिखे। जरूरत के हिसाब से सदस्यों ने सुझाव भी दिया गया।वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव जो प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को राजकीय समारोह के साथ आयोजित होता है,उस समय तक कार्य पूरा नहीं हो सकता इसलिए मूर्ति के पास के काम को फाइनल करा दिया जाय।फॉरेस्ट ऑफिसर ने आश्वस्त किया की मूर्ति के पास का काम पूरा हो जाएगा जिससे देखने में सुन्दर लगेगा।इस बैठक में स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर कन्हैया बहादुर सिन्हा, महामंत्री सरफराज अहमद खान, सचिव डी राजन, राणा प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक मानव, फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, एवं कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Related posts

राजस्थान स्टेट गैस द्वारा सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना और सोशियल मीडिया पर अनावश्यक प्रतिक्रिया ना करने के निर्देश।

rktvnews

लखनऊ:आदर्श के शतक और शुभम की पांच विकेट वाली शानदार गेंदबाज़ी ने कानपुर को दिलाई लगातार दूसरी जीत।

rktvnews

भारतीय नौसेना – ओमान की रॉयल नौसेना का समुद्री अभ्यास (नसीम अल बहर)।

rktvnews

मोतिहारी:स्वास्थ्य उपकेंद्र पूरन छपरा का कायाकल्प कर हुआ उद्घाटन।

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू विकास सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्राकृतिक कारणों से खराब हुई फसल पूरी तरह कवर होती है और किसानों को उसका लाभ मिलता है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment