RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने चीन के चिंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री से भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 जून।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 जून, 2025 को चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान भू-राजनीतिक स्थितियों, सीमा-पार आतंकवाद और भारत-रूस रक्षा सहयोग जैसे विषयों पर गहन चर्चा की।
रूस के रक्षा मंत्री ने दीर्घकालिक भारत-रूस संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं तथा उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह और कायराना आतंकवादी कृत्य पर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।
यह बैठक दोनों देशों के नेताओं के बीच हाल ही में हुई सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक थी, जिसे ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया था। बैठक के दौरान रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता विशेष रूप से वायु रक्षा, वायु से वायु में मार करने वाली मिसाइलों, आधुनिक क्षमताओं और हवाई प्लेटफार्मों के उन्नयन जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं जैसे एस-400 प्रणाली की आपूर्ति, एसयू-30 एमकेआई अपग्रेड और तय समय सीमा में महत्वपूर्ण सैन्य साजो-सामान की खरीद पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

Related posts

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिलाधिकारी राजकुमार का हुआ रेड क्रॉस सोसायटी में सम्मान! प्रदत्त सम्मान जिले वासियों के विकास का सम्मान है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

भोजपुर:डाक मतपत्रों की गणना संबंधी दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर : बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपति नष्ट।

rktvnews

26 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आरकेस्ट्रा देखना छोड़ बिहार में जिस दिन 10 हजार की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी होगी उस दिन बिहार का बच्चा कलेक्टर बनेगा : प्रशांत किशोर

rktvnews

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

rktvnews

Leave a Comment