RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को किया नमन।

स्वामी जी को भारतरत्न मिले: सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून। गुरुवार को महान संत,किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि स्मारक पुस्तकालय भवन में अध्यक्ष युगेशवर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाईं गई।
आयोजित पुण्यतिथि समारोह में भीम सिंह चंद्रवंशी सांसद राज्य सभा और इंदु देवी मेयर, तारकेश्वर ठाकुर एडवोकेट सचिव, युगेशवर प्रसाद सिंह अध्यक्ष ने स्वामी जी पर माल्यार्पण कर एवं दिप प्रज्वलित कर किया। मंगलाचरण प्रज्ञा पुत्र निर्मल कुमार ने किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता युगेशवर प्रसाद सिंह और संचालन शशीकांत तिवारी संयुक्त सचिव ने किया ।मुख्य अतिथि भीम सिंह और विशिष्ट अतिथि इन्दु देवी मेयर का स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ दिया किया।तारकेश्वर ठाकुर ने स्मारक पुस्तकालय भवन के सामने के चौराहे को स्वामी सहजानंद चौक घोषित करने की मांग की।पूर्व मेयर रूबी कुमारी ने स्वामी सहजानंद को किसानों का महान नेता बताया और इस संस्था के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।विधान पार्षद जिवन कुमार ने स्वामी सहजानंद जी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वामी सहजानंद किसानों के मसीहा और किसानों का हितैषी बताया ।
मुख्य अतिथि भीम सिंह चंद्रवंशी सांसद राज्य सभा ने कहा की स्वामी जी को भारत रत्न देने की मांग करके उसे केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और संसद में उठायेंगे ।भीम सिंह ने स्वामी सहजानंद के नाम पर पुस्तकालय वाचनालय भवन के विकास के लिए पांच लाख रूपये अपने सांसद मद से देने की घोषणा की। कार्यक्रम को दुर्गा राज भाजपा जिलाध्यक्ष, शिवशंकर तिवारी प्रो बलराज ठाकुर, मुक्तेश्वर तिवारी शिक्षक नेता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रामाशंकर तिवारी, अजय राय अनील कुमार राय सुनील दत रामभद्र सिंह कुमार मंगलम, भास्कर ठाकुर नवीन कुमार बिष्णु पद तिवारी ओमप्रकाश मुन्ना राजद नेता आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ राखी प्रतियोगिता, विजयी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीडीसी ने किया शुभारंभ!नामांकन, संविक्षा, नाम वापसी, अभ्यर्थिता, सिंबल एलॉटमेंट, बलनेरेबल मैपिंग, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के संबंध में दी विस्तृत जानकारी।

rktvnews

बागपत:विनयपुर के आदेश बंसल ग्राम प्रधान के कारागार में होने पर, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों में सबसे वरिष्ठ एवं शिक्षित लोकेन्द्र पुत्र हरिकिशन को विनयपुर का कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किया।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर ऑनलाइन माध्यम से किया बैठक।

rktvnews

बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment