RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

करनामेपुर महुआर भागड़ से महिला का शव बरामद।मृतिका महुआर इंग्लिश के पारस यादव की है पत्नी।

शव के साथ परिजन

शाहपुर/ भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 मई। करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के महुआर भागङ में एक अधेङ महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान सोनी देवी (51 वर्ष) के रूप में की गई । मृतका सोनी देवी (51 वर्ष) महुआर इंग्लिश निवासी पारस यादव की पत्नी बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के महुआर इंग्लिश गांव के पश्चिम भागङ में एक अधेड़ महिला का शव उपलाता हुआ लोगों ने देखा। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। भागड़ के पास पहुंचे पारस यादव ने शव की पहचान अपने पत्नी के रूप में की।

बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर।

उन्होंने लोगों की मदद से शव को भागङ से निकाला और शव को अपने घर ले गया। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पारस यादव ने अपने पुत्रों पर ही अपनी पत्नी को मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री तियानजिन, चीन में 25वें एससीओ शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:संविधान और आरक्षण के रक्षक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: राजेश्वर पासवान

rktvnews

भोपाल:पुरातत्वविद् डॉ. वाकणकर ने पुरातत्व को बनाया जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा: डीटीओ के निर्देश पर विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों और सड़क – सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत योजना एवं स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

Leave a Comment